लाइव न्यूज़ :

रुपये में तेजी थमी, प्रति डालर 74.05 पर 17 पैसे नरम

By भाषा | Updated: November 27, 2020 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी विनिमय बाजार रुपये में पांच सत्रों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया और अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सितंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों को जारी किये जाने के पहले कारोबारियों ने थोड़ा सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.80 पर खुला। दिन में 73.76 के उच्च स्तर और 74.07 के निम्न स्तर को छूने के बाद रुपये का विनिमय दर अंत में 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर तहन पैसे की तेजी के साथ 73.88 रुपये प्रति डॉलर था।

इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.95 रह गया।

घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई-30 सेंसेक्स 110.02 अंक घटकर 44,149.72 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलिया निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उनकी ओर से बृहस्पतिवार को निवल 2,027.31 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की गयी। कच्चे तेल के बाजार में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 48.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?