लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:14 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर मंगलवार को नौ पैसे टूटकर 72.89 पर बंद हुई। दुनिया के अन्य बाजारों में डॉलर में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपये पर असर पड़ा।

विदेशी-विनिमय बाजार के कारोबारियों के अनुसार, हालांकि कच्चे तेल के दाम में नरमी से रुपये की विनिमय दर में गिरावट पर अंकुश लगा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक (फॉरेक्स और बुलियन) गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘...घरेलू शेयर बाजार में कम उतार-चढ़ाव के साथ रुपये में हल्की गिरावट रही। इस सप्ताह वैश्विक कारक रुपये को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि फिलहाल घरेलू स्तर पर कोई महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ा नहीं आ रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े से डॉलर पर असर पड़ सकता है...।’’

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कुछ मजबूत होकर 72.78 पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 72.76 और नीचे में 72.90 तक गया।

अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 72.89 पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया प्रति डालर 72.80 पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 52.94 अंक यानी 0.10 प्रतिशत के नुकसान से 52,275.57 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.55 अंक यानी 0.07 प्रतिशत टूटकर 15,740.10 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति का संकेत देने वाला डालर इंडेक्स 0.20 प्रतिशत चढ़ कर 90.12 अंक पर पहुंच गया था।

कच्चा तेल बजार में बेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतशत गिर कर 71.02 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में 186.46 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

भातर में कोविड19 की लहर थम रही है जिससे आर्थिक कारोबार में फिर गति आने की उम्मीद है। स्वाथ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार पिछले 63 दिन बाद नए संक्रमण के मामले पहली बार एक लाख से नीचे आए हैं तथा संक्रमण की दैनिक दर भी कम हो कर 4.62 प्रतिशत पर आ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब