लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:25 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली तथा कोरोना की नयी किस्म को लेकर चिंता के बीच निवेशकों के सतर्क रुख के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.60 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 74.58 रुपये और निम्नतम स्तर 74.92 रुपये पर गया। अंत में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को यह 74.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,687.94 अंक की गिरावट के साथ 57,107.15 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत घटकर 96.44 पर आ गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 5.50 प्रतिशत घटकर 77.70 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब