लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई के ढांचागत निवेश ट्रस्ट से जुटाए गए 5,000 करोड़ रुपये: गडकरी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पहले ढांचागत निवेश ट्रस्ट के तहत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को बाजार पर चढ़ाने के लिए अपना ढांचागत निवेश ट्रस्ट (इनविट) शुरू किया है जिसने वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने की मजबूत क्षमता दिखाई है।

गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा, "कनाडा के पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड और ओंटेरियो टीचर्स पेंशन प्लान बोर्ड ने एनएचएआई इनविट में दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी इसमें निवेश किया है।" उन्होंने बताया कि एनएचएआई इनविट ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटा ली है। इसका इस्तेमाल इनविट के पोर्टफोलियो में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

इनविट म्युचुअल फंडों की परिपाटी पर चलने वाले निवेश साधन हैं। इसे ढांचागत विकास परियोजनाओं के लिए निवेशकों से रकम जुटाने और उस राशि का निवेश आगे चलकर नकद आवक वाली परिसंपत्तियों में करने के लिहाज से बनाया गया है।

गडकरी ने कहा कि आगे चलकर कुछ और राजमार्ग परियोजनाओं को इनविट के पोर्टफोलियो में जोड़ा जाएगा। एनएचएआई ने अप्रैल 2021 में बाजार नियामक सेबी से इनविट लाने की मंजूरी मांगी थी। उस समय प्राधिकरण ने इनविट की मदद से 5,100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2019 में एनएचएआई को इनविट लाने और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के मौद्रिकरण की मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब