लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड में जुलाई में आया 22,583 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त नयी कोष पेशकशों (एनएफओ) में जबर्दस्त प्रवाह से इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं को जुलाई में शुद्ध रूप से 22,583 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। शेयर बाजारों में तेजी के बीच यह लगातार पांचवां महीना है जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश प्रवाह सकारात्मक रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे पहले जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश का आंकड़ा 5,988 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले मई में इक्विटी योजनाओं में शुद्ध रूप से 10,083 करोड़ रुपये, अप्रैल में 3,437 करोड़ रुपये और मार्च में 9,115 करोड़ रुपये का निवेश आया था। वहीं, मार्च से पहले जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 के दौरान इक्विटी योजनाओं से लगातार निकासी देखने को मिली थी।

इक्विटी योजनाओं में निवेश का प्रवाह अच्छा रहने से जुलाई अंत तक म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 35.32 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं, जो जून के अंत तक 33.67 लाख करोड़ रुपये थीं।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सतत खुली योजनाओं में 22,583.52 करोड़ रुपये का निवेश आया।

इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाओं (ईएलएसएस) और वैल्यू फंड को छोड़कर सभी इक्विटी योजनाओं में जुलाई में निवेश आया। हालांकि, माह के दौरान ईएलएसएस से 512 करोड़ रुपये तथा वैल्यू फंड से 462 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

मॉर्निंगस्टार इंडिया की वरिष्ठ विश्लेषक-प्रबंधक शोध कविता कृष्णन ने कहा कि बाजार में तेजी तथा एनएफओ को लेकर निवेशकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से निवेश का प्रवाह बढ़ा है।

फिस्डम के सह-संस्थापक आनंद डालमिया ने कहा, ‘‘इक्विटी पूंजी बाजार में तेजी का प्रभाव इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश के रूप में दिख रहा है। विशेषरूप से लार्जकैप और फ्लेक्सीकैप की श्रेणियों में अच्छा निवेश आ रही है।’’

फंड्सइंडिया के शोध प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि पिछले साल कम खर्च की वजह से काफी निवेशकों ने अच्छी बचत की है। अब वे बाजार में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी लहर का असर कम होने तथा शेयरों से हाल के समय में अच्छा रिटर्न मिलने तथा बाजार की स्थिरता से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?