लाइव न्यूज़ :

सांताक्रुज इलेक्ट्रानिक निर्यात सेज में बुनियादी ढांचा पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ रु आवंटित

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:27 IST

Open in App

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने वित्तीय राजधानी के सांताक्रुज इलेक्ट्रानिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन (सीप्ज), ​​विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में पुराने बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण या पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। गोयल ने यहां अपने मंत्रालय द्वारा आयोजित निर्यातकों के एक कार्यक्रम में कहा कि इसके अलावा साझा सुविधा केंद्रों के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा, "सीप्ज ​​में बुनियादी ढांचा बहुत पुराना है और मुझे बताया गया कि इसे नवीनीकरण या पुनर्निर्माण के माध्यम से उन्नत करने की जरूरत है, जिसके लिए हमने 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।" सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन (सीप्ज) 1973 में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्माण के लिए शुरू किया गया था। 1987 में सरकार ने इसे रत्न और आभूषण के उत्पादन और निर्यात की अनुमति दे दी। उसके बाद इसे वर्ष 2000 में सेज में बदल दिया गया था। गोयल ने साथ ही बताया कि अगस्त 2021 के पहले पखवाड़े में देश का निर्यात लगभग 15 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया है। जुलाई में यह किसी एक माह में सर्वाधिक 35 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। कोविड महामारी के समय लगाये गये लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने के साथ, जुलाई में भारतीय निर्यात लगभग 50 प्रतिशत बढ़कर किसी एक माह में 35.43 अरब डालर के उच्चतम स्तर को छू गया। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष के लिए वस्तु निर्यात को 400 अरब डॉलर तक ले पहुंचाने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम