लाइव न्यूज़ :

होली के अवसर पर नोएडा में इतनी बिकी शराब, टूट गया कोरोना महामारी के बाद का सारा रिकॉर्ड

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2023 15:50 IST

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि होली से पहले दो दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 14 करोड़ रुपये की शराब बेची गई।

Open in App
ठळक मुद्देहोली से पहले दो दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 14 करोड़ रुपये की शराब बेची गई COVID-19 महामारी के बाद से किसी भी उत्सव के अवसर पर शराब की बिक्री से सर्वोच्च राजस्व पिछले साल होली से पहले शराब की बिक्री से करीब 11.5 करोड़ रुपये की आय हुई थी

नई दिल्ली: गौतम बौद्ध नगर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि होली से पहले दो दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 14 करोड़ रुपये की शराब बेची गई। कोरोना महामारी के बाद से शराब की बिक्री में कमी आई थी। ऐसे में इस महामारी के बाद होली के अवसर में हुई यह सबसे ज्यादा बिक्री है। 

उन्होंने बताया कि पिछले साल होली से पहले शराब की बिक्री से करीब 11.5 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जबकि 30 और 31 दिसंबर को लगभग नौ करोड़ रुपये की शराब की बिकी थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 6 और 7 मार्च को जिले में लगभग 4.20 लाख बीयर के डिब्बे बेचे गए, जबकि विदेशी शराब की किस्मों सहित 1.35 लाख शराब की बोतलें भी बेची गईं। 

इसके अलावा, त्योहार से दो दिन पहले देसी शराब के अनुमानित 10 लाख 250 एमएल पाउच बेचे गए, जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है। संबंधित आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल देशी शराब (250 एमएल पाउच) की अनुमानित बिक्री 6 लाख, विदेशी शराब की 75,000 बोतलें और बीयर के डिब्बे की बिक्री 3 लाख थी, जिसका कुल राजस्व लगभग 11.5 करोड़ रुपये था।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया, "गौतम बौद्ध नगर में शराब की कुल बिक्री के साथ, सरकार द्वारा 6 और 7 मार्च के दो दिनों में लगभग 14 करोड़ रुपये का राजस्व लगाया गया। यह जिले में 2020 में आए COVID-19 महामारी के प्रकोप के बाद से किसी भी उत्सव के अवसर पर शराब की बिक्री से सर्वोच्च राजस्व है। “

विभाग के अनुसार, कुल मिलाकर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 549 शराब की दुकानें हैं, जिनमें विदेशी और देशी शराब बेचने वाली दुकानें भी शामिल हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आठ मार्च को होली के कारण शराब की दुकानें पूरी तरह बंद थीं। अधिकारी ने कहा, इस बार अवैध शराब की तस्करी की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।" आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ विशेष रूप से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सीमा बिंदुओं पर सतर्कता बढ़ा दी है।

टॅग्स :Coronaहोली 2023Holi 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित