लाइव न्यूज़ :

फुटकर विक्रेता संघ की शॉपिंग मॉल को नियंत्रित तरीके से खोलने की मांग

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन जून भारतीय फुटकर विक्रेता संघ (आरएआई) ने राज्यों में खुदरा दूकानों, मॉल और खरीदार केंद्रों को नियंत्रित तरीके से खोलने की मांग करते हुये कहा कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए यह कदम बेहद आवश्यक है।

खुदरा विक्रेताओं के निकाय आरएआई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार खुदरा व्यापार के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। विशेष कर बडे खुदरा बाजार जो उपभोग के मुख्य स्रोत हैं।

संघ ने कहा, ‘‘कोविड के प्रभाव से अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका बचाने का एक मात्र रास्ता सभी के द्वारा लागत के बोझ को साझा करने और खुदरा व्यापार गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य करना है।‘‘

आरएआई के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष राजगोपालन ने कहा कि हरियाणा ने सुबह दस से शाम छह बजे तक की सीमित समयसीमा के साथ माल्स को खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही मॉल में लोगों के बीच 25 वर्ग फुट की दूरी बनाये रखने के भी निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा, ‘‘शॉपिंग मॉल को नियंत्रित तरीके से खोलना एक अच्छा कदम है। इससे हजारों कर्मचारियों की आजीविका को समर्थन मिलेगा। हमें उम्मीद है कि बाकी राज्य भी इसी तरह मॉल खोलेंगे और अर्थव्यवस्था का समर्थन करेंगे। हमारा मानना है कि खुदरा बाजार जैसे मॉल के पास नियंत्रित तरीके से खुलने की पूरी सुविधाएं या क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब