लाइव न्यूज़ :

कृषि मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में छह प्रतिशत, ग्रामीण मजदूरों के लिए 5.86 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर क्रमश: छह प्रतिशत और 5.86 प्रतिशत रह गई। महंगाई की दर में यह कमी मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की कीमत में कमी के चलते हुई।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘सीपीआई-एएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - कृषि मजदूर) और सीपीआई-आरएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - ग्रामीण मजदूर) पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर 2020 की तुलना में नवंबर 2020 में घटकर क्रमश: छह प्रतिशत और 5.86 प्रतिशत रही।’’

पिछले साल नवंबर में कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा महंगाई क्रमश: 9.41 प्रतिशत और 9.23 प्रतिशत थी।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल की खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में क्रमश: 6.88 प्रतिशत और 7.06 प्रतिशत रही। यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर में क्रमश: 12.03 प्रतिशत और 11.85 प्रतिशत था।

श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो हर महीने सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल के आंकड़े जारी करता है। इन आंकड़ों के आधार पर ही न्यूनतम मजदूरी, मनरेगा की मजदूरी, न्यूनतम समर्थन मूल्य और मध्यान्ह भोजन योजना की लागत तय की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारतAmbedkar Jayanti 2026: जुड़ी 10 रोचक बातें, 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न?, भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र...

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें