लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 3.67 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के चलते औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2020 में घटकर 3.67 प्रतिशत रह गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 9.6 प्रतिशत थी।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) पर आधारित महंगाई दर नवंबर 2020 में 5.27 प्रतिशत थी, जिसके आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति का मूल्यांकन किया जाता है।

आद्यौगिक श्रमिकों के लिए खाद्य मुद्रास्फीति 2.89 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले महीने 7.48 प्रतिशत और इससे एक साल पहले की समान अवधि में 12.22 प्रतिशत थी।

अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू में दिसंबर के दौरान 1.1 प्रतिशत की कमी हुई, और यह 118.8 पर रहा।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि दिसंबर में मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की वजह से हुई और इससे श्रमिक वर्ग से संबंधित परिवारों की खरीद क्षमता बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब