लाइव न्यूज़ :

रेस्तरां संगठन ने जोमैटो, स्विगी के खिलाफ अतिरिक्त सूचना सीसीआई को दी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई नेशनल रेस्टुरेंट एसोसएिशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने सोमवार को कहा कि उसने खाना आर्डर देने के डिजिटल मंच जोमैटो और स्विगी के खिलाफ गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप को लेकर अतिरिक्त सूचना भारतीय प्रतिस्पर्धा अयोग (सीसीआई) के पास जमा की है।

इससे पहले, पांच जुलाई को एसोसिएशन ने कहा था कि जोमैटो और स्विगी की गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियों से रेस्तरां के हित प्रभावित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर उसने एक जुलाई को सीसीआई के समक्ष आवेदन दिया।

एनआरएआई ने अतिरिक्त सूचना में आरोप लगाया कि जोमैटो और स्विगी ने 2020-21 में आर्डर मूल्य का 25 से 35 प्रतिशत कमीशन लिये। साथ ही कई ऐसे उदाहरण हैं, जब दोनों डिजिटल कंपनियों ने भुगतान में देरी की। इससे भागीदारों के नकदी प्रवाह पर असर पड़ा है।

संगठन के अनुसार, ‘‘जोमैटो और स्विगी अपने मंचों पर रेस्तरां के नाम बेहतर तरीके से दिखाने को लेकर छूट देने का दबाव बनाते हैं। इन दोनों ने पूरी लागत का बोझ रेस्तरां पर डाल दिया है।’’

एनआरएआई ने कहा कि जोमैटो और स्विगी चेतावनी देते हैं कि अगर उन्होंने एक जैसी कीमत रखी तो संबंधित रेस्तरां के नाम अपने मंच से हटा देंगे। ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें कुछ भागीदारों को मंच से हटा दिया गया है क्योंकि उन्होंने अन्य चैनलों पर उपभोक्ताओं को कुछ बेहतर दरों की पेशकश की है।

इस बारे में जोमैटो और स्विगी को ई-मेल भेजकर उनकी टिप्पणियां मांगी गयी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग