लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक बैंकों, एनबीएफसी का जोखिम आधारित निरीक्षण मजबूत करेगा

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:54 IST

Open in App

मुंबई, दो मई रिजर्व बैंक ने बैंकिंग क्षेत्र के जोखिम आधारित निरीक्षण की समीक्षा करने और उसे मजबूत बनाने का फैसला किया है। यह फैसला वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों को उभरती चुनौतियों का सामना करने लायक बनाने के लिये किया गया है।

रिजर्व बैंक जोखिम आधारित निरीक्षण (आरबीएस) का इस्तेमाल बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों, गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों की निगरानी और निरीक्षण के लिये करता है। इसमें गुणवत्ता और मात्रात्मक तत्व सभी शामिल होते हैं।

रिजव बैंक ने तकनीकी विशेषज्ञों, सलाहकारों से बैंकों के लिये प्रक्रिया को आगे ले जाने के लिये बोलियां आमंत्रित करते हुये कहा, ‘‘मौजूदा आरबीएस नमूने को उभरती चुनौतियों के समक्ष अधिक सक्षम और बेहतर बनाने के लिये वह निरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा की इच्छा रखता है। इसके साथ ही इसमें आने वाली विसंगतियों को यदि कोई है तो दूर किया जायेगा।’’

शहरी सहकारी बैंकों और गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का वार्षिक वित्तीय निरीक्षण इन संस्थानों की पूंजी पर्याप्तता, संपत्ति गुणवता, प्रबंधन, कमाई, तरलता और प्रणाली एवं नियंत्रण यानी सीएएमईएलएस नमूने पर आधारित है।

रिजर्व बैंक इन वित्तीय संस्थानों के जमाकर्तओं के हित और वित्तीय स्थिरता के लिये निरीक्षण हुई इकाई का निरीक्षण उनकी वित्तीय मजबूती, संपत्ति गुणवत्ता, संचालन ढांचा, तरलता और परिचालन वहनीयता का उद्देश्य सामने रखकर करता है।

वहीं बैंकों का निरीक्षण रिजर्व बैंक उनके वार्षिक निरीक्षण और उनकी आफसाइट निगरानी के जरिये करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब