लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक जारी करेगा डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण निर्देश: दास

By भाषा | Updated: December 4, 2020 13:15 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक विनियमित संस्थाओं के लिये डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण निर्देश पेश करेगा।

दास ने मौद्रिक नीति की द्वैमासिक समीक्षा बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि इस कदम से डिजिटल भुगतान चैनलों की सुरक्षा में सुधार होगा और उपयोगकर्ताओं के लिये सुविधा भी बेहतर होगी।

दास ने कहा, ‘‘इन दिशानिर्देशों में उत्कृष्ट कंपनी संचालन की आवश्यकताएं तथा इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग, कार्ड से भुगतान आदि जैसे माध्यमों के आम सुरक्षा नियंत्रणों पर कुछ न्यूनतम मानकों के क्रियान्वयन व निगरानी की व्यवस्थाएं होंगी।’’

उन्होंने कहा कि इस बारे में सार्वजनिक सुझाव के लिये जल्दी ही मसौदा दस्तावेज पेश किया जायेगा।

यह घोषणा ऐसे समय की गयी है, जब महज एक दिन पहले रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक के ऊपर क्रेडिट कार्ड जारी करने व नयी डिजिटल सेवाएं शुरू करने से फिलहाल रोक लगा दी है। रिजर्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली के लिये महत्वपूर्ण बैंक में पिछले दो साल के दौरान सेवाओं में व्यवधान की कई घटनाएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की है।

देश के सबसे बड़े बैंक ‘भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)’ के डिजिटल बैंकिंग ऐप में भी बृहस्पतिवार को दिक्कतें सामने आयीं। यह एक सप्ताह के भीतर एसबीआई की सेवाओं में आया दूसरा व्यवधान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब