लाइव न्यूज़ :

AP Mahesh Cooperative Urban Bank: एपी महेश को-ऑपरेटिव बैंक पर 65 लाख रुपये का जुर्माना, आरबीआई ने हैदराबाद स्थित सहकारी बैंक पर कसे नकेल, पहली बार ऐसी कार्रवाई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2023 14:39 IST

Reserve Bank of India AP Mahesh Cooperative Urban Bank: आरबीआई ने साइबर ऑडिट के बाद एपी महेश को-ऑपरेटिव बैंक पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और हैदराबाद पुलिस की जांच में बैंक की महत्वपूर्ण ‘‘खामियां’’ उजागर हुईं, जिसकी वजह से हैकर्स ने ‘लुभावने मेल’ के जरिए बैंक के सिस्टम में सेंध लगाई और जनवरी 2022 में 12.48 करोड़ रुपये निकाल लिए।

Open in App
ठळक मुद्देसहकारी बैंकों के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा के प्रावधानों के तहत 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।यह पहली बार है कि किसी बैंक के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है।जांच के दौरान नाइजीरिया के नागरिकों सहित कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Reserve Bank of India AP Mahesh Cooperative Urban Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हैदराबाद स्थित एक सहकारी बैंक ‘एपी महेश कोऑपरेटिव अर्बन बैंक’ पर प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा के प्रावधानों के तहत 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

हैदराबाद पुलिस ने यह जानकारी दी। आरबीआई ने साइबर ऑडिट के बाद एपी महेश को-ऑपरेटिव बैंक पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और हैदराबाद पुलिस की जांच में बैंक की महत्वपूर्ण ‘‘खामियां’’ उजागर हुईं, जिसकी वजह से हैकर्स ने ‘लुभावने मेल’ के जरिए बैंक के सिस्टम में सेंध लगाई और जनवरी 2022 में 12.48 करोड़ रुपये निकाल लिए।

हैदराबाद पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आरबीआई के व्यापक साइबर ऑडिट और पुलिस जांच में बैंक की महत्वपूर्ण खामियों का पता चला, जिसके कारण उल्लंघन हुआ था। यह पहली बार है कि किसी बैंक के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है।

सार्वजनिक धन और महत्वपूर्ण डेटा के संरक्षण के लिए सभी बैंकों को इस तरह के नुकसान से बचने के लिए साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।’’ एपी महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक द्वारा साइबर धोखाधड़ी की घटना की सूचना के बाद एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के दौरान नाइजीरिया के नागरिकों सहित कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो