लाइव न्यूज़ :

ओषधि क्षेत्र में अनुसंधान को मजबूत करने की जरूरत : मंडाविया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अक्टूबर केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि देश के औषधि क्षेत्र में अनुसंधान को मजबूत करने और शोध संस्थानों तथा उद्योग के बीच मजबूत गठजोड़ सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश ने औषधि क्षेत्र में प्रभावी प्रगति की है, जिससे भारत 'विश्व की फार्मेसी' के रूप में उभरा है।

मंडाविया ने कहा, "हम फॉर्मूले बनाने में बहुत आगे है लेकिन अनुसंधान में पिछड़ रहे हैं। अनुसंधान में हम किस तरह आगे प्रगति करें, इसके लिए एनआईपीईआर द्वारा आयोजित व्याख्यान श्रृंखला से एक तरह मानचित्र उभर कर आना चाहिए।"

उन्होंने एनआईपीईआर मोहाली द्वारा आयोजित 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत साप्ताहिक समारोह का ऑनलइन उद्घाटन करते हुए कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर) को भी एक रूपरेखा तैयार करने चाहिए कि उद्योग के साथ वह कैसे सहयोग कर सकते हैं।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 4 से 10 अक्तूबर, 2021 तक विभिन्न कार्य्रक्रम आयोजित कर रहा है।

आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जो भारत के प्रगतिशील 75 साल और लोगों, संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब