लाइव न्यूज़ :

रिन्यू पावर गुजरात में लगाएगी सौर उपकरण बनाने का कारखाना

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई हरित ऊर्जा कंपनी रिन्यू पावर ने सोमवार को कहा कि वह गुजरात के धोलेरा विशेष औद्योगिक क्षेत्र में 2,000 मेगावाट क्षमता की सौर सेल और मोड्यूल बनाने का कारखाना लगाएगी।

रिन्यू पावर ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी की गुजरात में अहमदबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर धोलेरा विशेष औद्योगिक क्षेत्र में सौर सेल और मोड्यूल विनिर्माण संयंत्र विकसित करने की योजना है।’’

गुजरात सरकार ने परियोजना के लिये 100 एकड़ जमीन का आबंटन किया है। इस संयंत्र के वित्त वर्ष 2022-23 से परिचालन में आने की उम्मीद है।

रिन्यू पावर के चेयरमैन और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) सुमंत सिन्हा ने कहा, ‘सौर फोटोवोल्टिक मोड्यूल्स के लिये सरकार की उत्पादन अधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से कई रास्ते खुले हैं। कंपनी की धोलेरा विनिर्माण संयंत्र में सौर सेल और मोड्यूल्स दोनों बनाने की योजना है। कंपनी का वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब