लाइव न्यूज़ :

रेनाल्ट ने दक्षिण अफ्रीका को काइगर का निर्यात शुरू किया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त कार कंपनी रेनो इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर का दक्षिण अफ्रीका को निर्यात शुरू कर दिया है।

भारत में विकसित और विनिर्मित 760 रेनो काइगर की अफ्रीका के लिए पहली खेप चेन्नई बंदरगाह से भेजी गयी।

रेनॉल्ट इंडिया ऑपरेशंस कंट्री के सीईओ वेंकटराम ममिल्लापल्ले ने एक बयान में कहा, "दक्षिण अफ्रीका को आज और नेपाल को इस महीने के प्रारंभ से काइगर के निर्यात की शुरुआत 'मेक इन इंडिया' मिशन के लिए रेनॉल्ट की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है और साथ ही यह भारत की डिजाइन, इंजीनियरिंग और विश्व स्तरीय विनिर्माण क्षमताओं की कुशलता का भी प्रदर्शन करता है।"

उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों में कंपनी की विविध पेशकशों को दक्षिण अफ्रीका के लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

कंपनी जल्द ही काइगर का इंडोनेशिया, अफ्रीका के दूसरे हिस्सों और दक्षिण एशिया क्षेत्र सहित कई अतंरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग