लाइव न्यूज़ :

रेलिगेयर फिनवेस्ट के जनवरी से दोबारा कारोबार शुरू करने की संभावनाः चेयरपर्सन

By भाषा | Updated: November 28, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) अपने ऋण का पुनर्गठन पूरा करने के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अगले साल से उसके फिर से कारोबार शुरू करने की संभावना है।

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरपर्सन रश्मि सलूजा ने बताया कि खराब वित्तीय स्थिति से गुजर रही आरएफएल के कर्ज पुनर्गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, ‘‘आरएफएल को बैंकर बकाया कर्ज के अलावा अतिरिक्त वित्तपोषण के लिए भी सहमत हो गए हैं। इस तरह आरएफएल का इंजन अगले साल जनवरी से दोबारा शुरू होने को तैयार है।’’

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई आरएफएल को भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी, 2018 से ही कारोबार करने से रोका हुआ है। उसकी खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने यह रोक लगाई थी।

प्रवर्तक बंधुओं- शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह के खिलाफ कोष के दुरुपयोग के आरोपों की जांच कई सरकारी एजेंसियां कर रही हैं। करीब 4,000 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप है।

सलूजा ने बताया कि आरएफएल ने 600 करोड़ रुपये की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) चिह्नित की हैं और अब वह अगले चरण में बढ़ चुकी है। यह उसके कर्ज पुनर्गठन का हिस्सा है जिस पर बैंकर एवं रेलिगेयर इंटरप्राइजेज भी सहमति जता चुके हैं।

आरएफएल के भावी कदम के बारे में पूछे जाने पर सलूजा ने कहा कि कंपनी के परिचालन में सख्त कामकाजी तरीकों का पालन किया जाएगा और प्रौद्योगिकी-आधारित कारोबारी मॉडल अपनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संभावित परिचालन को देखते हुए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।

इसके साथ ही रेलिगेयर समूह की स्वास्थ्य बीमा इकाई केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड के कारोबार को लेकर उन्होंने संतोष जताया। अगस्त, 2020 में रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस का नाम बदलकर केयर हेल्थ इंश्योरेंस कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग