लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल ने 10.09 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी खुदरा इकाई में कुछ विदेशी निवेशकों को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

कंपनी ने 25 सितंबर से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) में अपनी 10.09 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनियों सिल्वर लेक पार्टनर, केकेआर, जीआईसी, टीपीजी और जनरल अटलांटिक के साथ-साथ सरकारी संपत्ति कोष मुबादला, एडीआईए और पीआईएफ को बेची।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, ‘‘आरवीएल को हिस्सेदारी बिक्री से अपने वित्तीय भागदारों से 47,265 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसके एवज में उन्हें 69.27 करोड़ इक्विटी शेयर आबंटित किये गये।’’

आरआरवीएल की अनुषंगी रिलायंस रिटेल लि. देश की सबसे बड़ी, तीव्र वृद्धि वाले खुदरा कारोबार का परिचालन करती है। इसके देश भर में 12,000 दुकानें हैं। इसके कारोबार में सुपरमार्केट, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें, थोक कारोबार, फैशन दुकानें, ‘ऑनलाइन’ किराना दुकान जियो मार्ट शामिल हैं।

हिस्सेदारी बेचकर जुटायी गयी राशि से रिलायंस रिटेन ‘ऑनलाइन’ और ‘आफलाइन’ दोनों बाजारों में मजबूती के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेगी।

इससे पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफार्म्स के लिये फेसबुक, गूगल जैसे निवेशकों से 1.52 लाख करोड़ रुपये जुटाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब