लाइव न्यूज़ :

Reliance Retail-Kelvinator: 160 करोड़ रुपये में डील, रिलायंस रिटेल के पास केल्विनेटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 15:54 IST

रिलायंस रिटेल ने बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से भारत के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र में कंपनी की अग्रणी स्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबेजोड़ पैमाने, व्यापक सेवा क्षमताओं और बाजार में अग्रणी वितरण नेटवर्क द्वारा समर्थित है।बढ़ते प्रीमियम घरेलू उपकरणों के बाजार में विकास को गति देने के लिए तैयार है। हर भारतीय परिवार तक पहुंच सकें जिससे उनके दैनिक जीवन में सुधार हो। 

नई दिल्लीः रिलायंस रिटेल ने समूचे भारत में तेजी से बढ़ते ‘प्रीमियम’ घरेलू उपकरणों के बाजार में अपनी वृद्धि को गति देने के लिए केल्विनेटर के अधिग्रहण की शुक्रवार को घोषणा की। इसका सौदा मूल्य करीब 160 करोड़ रुपये आंका गया है। रिलायंस रिटेल ने पहले इलेक्ट्रोलक्स होम प्रोडक्ट्स इंक से लाइसेंस के तहत केल्विनेटर ब्रांड का इस्तेमाल किया है।

यह ब्रांड भारत में रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, एयर कूलर और वाशिंग मशीन सहित कई उत्पादों की पेशकश करता है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा, ‘‘ केल्विनेटर का अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो हमें भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विश्वसनीय वैश्विक नवाचारों की हमारी पेशकश को महत्वपूर्ण रूप से व्यापक बनाने में सक्षम बनाता है।

यह हमारे बेजोड़ पैमाने, व्यापक सेवा क्षमताओं और बाजार में अग्रणी वितरण नेटवर्क के जरिये समर्थित है।’’ रिलायंस रिटेल ने हालांकि अधिग्रहण के मूल्य का खुलासा नहीं किया, लेकिन इलेक्ट्रोलक्स ग्रुप ने 2025 की दूसरी तिमाही के लिए अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा कि ‘‘ इसकी परिचालन आय में भारत में केल्विनेटर ट्रेडमार्क खंड के 18 करोड़ एसईके (स्वीडन मुद्रा) यानी करीब 160 करोड़ रुपये के विनिवेश का प्रभाव शामिल है...’’ रिलायंस रिटेल ने कहा कि केल्विनेटर ब्रांड के अधिग्रहण से भारत के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र में कंपनी की अग्रणी स्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कंपनी ने कहा कि केल्विनेटर की नवाचार की समृद्ध विरासत को रिलायंस रिटेल के विस्तृत खुदरा नेटवर्क के साथ जोड़ कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मूल्य प्राप्त करने और समूचे भारत में तेजी से बढ़ते प्रीमियम घरेलू उपकरणों के बाजार में विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह तालमेल सुनिश्चित करेगा कि उच्च गुणवत्ता वाले, वैश्विक रूप से मानकीकृत उत्पाद हर भारतीय परिवार तक पहुंच सकें जिससे उनके दैनिक जीवन में सुधार हो।

टॅग्स :Reliance Industriesमुकेश अंबानीmukesh ambani
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?