लाइव न्यूज़ :

Reliance jobs: 1.7 लाख लोगों को रोजगार, रिलायंस में कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.5 लाख, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 18:45 IST

Reliance jobs: रोजगार सृजन की प्रकृति वैश्विक स्तर पर बदल रही है, जिसका मुख्य कारण तकनीकी हस्तक्षेप और लचीले व्यापार मॉडल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देReliance jobs: नए प्रोत्साहन-आधारित जुड़ाव मॉडल को अपना रही है। Reliance jobs: प्रत्यक्ष रोजगार के वार्षिक आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दिखी है।Reliance jobs: रिलायंस द्वारा सृजित कुल रोजगार में वृद्धि हुई है।

Reliance jobs: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी में नौकरियों में कटौती की खबरों को भ्रामक बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि समूह ने पिछले वित्त वर्ष में 1.7 लाख लोगों को रोजगार दिये हैं। इसके साथ ही कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.5 लाख से ज्यादा हो गई है। उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 की कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या में खासी कमी आने की बात कही गयी थी। इसपर चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की वजह कर्मचारियों द्वारा नौकरी के एक अलग मॉडल का चुनाव था न कि उनका निकाला जाना। उन्होंने कहा, “रोजगार सृजन की प्रकृति वैश्विक स्तर पर बदल रही है, जिसका मुख्य कारण तकनीकी हस्तक्षेप और लचीले व्यापार मॉडल हैं।

इसलिए, रिलायंस सिर्फ पारंपरिक प्रत्यक्ष रोजगार मॉडल के बजाय, नए प्रोत्साहन-आधारित जुड़ाव मॉडल को अपना रही है। इससे कर्मचारियों को बेहतर कमाई करने में मदद मिलती है और उनमें उद्यम की भावना पैदा होती है। यही कारण है कि प्रत्यक्ष रोजगार के वार्षिक आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दिखी है।

हालांकि रिलायंस द्वारा सृजित कुल रोजगार में वृद्धि हुई है।” अंबानी ने भारत के युवाओं के लिए रोजगार सृजन को सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि कई एजेंसियों ने रिलायंस को भारत के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में स्थान दिया है। रिलायंस भारत में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। भाषा अनुराग रमण रमण

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीनीता अंबानीReliance IndustriesजियोReliance Industries Limited
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?