लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो ने 57,123 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा, 5जी सेवाओं के लिए तैयार

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च दो दिन तक चली दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। नीलामी में रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो द्वारा खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57,123 करोड़ रुपये है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1,717 मेगाहर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) स्पेक्ट्रम हो जाएगा, जो पहले के मुकाबले 55 प्रतिशत अधिक है।

स्पेक्ट्रम की खरीद से रिलायंस जियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रिलायंस जियो ने जो स्पेक्ट्रम खरीदा है उसका इस्तेमाल 5जी सेवा देने के लिए भी किया जा सकता है। रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5जी तकनीक विकसित कर ली है जिसका अमेरिका में परीक्षण किया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी कहा था कि वह इसी साल 5जी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

नीलामी में स्पेक्ट्रम की खरीद पर अंबानी ने कहा, ‘‘हमारी स्पेक्ट्रम की पहुंच बढ़ने से हम देश में डिजिटल पहुंच का और विस्तार करेंगे। इसके साथ ही हम 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए भी तैयार हो गए हैं।’’

भारत में पांच साल में पहली दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी में कुल 77,814.80 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बिका। इसमें से ज्यादातर स्पेक्ट्रम रिलायंस जियो ने खरीदा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स