लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio AI-Cloud Welcome Offer announced: रिलायंस जियो के ग्राहकों को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज, क्या करेंगे आप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 17:36 IST

Reliance Jio AI-Cloud Welcome Offer announced: जियो ग्राहकों को 100 जीबी तक का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जिससे वे अपने सभी फोटो, वीडियो, दस्तावेज, अन्य सभी डिजिटल कंटेंट और डेटा को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के अलावा उन तक पहुंच बना पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देReliance Jio AI-Cloud Welcome Offer announced: डेटा-संचालित एआई सेवाएं हर किसी के लिए, हर जगह उपलब्ध होंगी।Reliance Jio AI-Cloud Welcome Offer announced: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कुछ चुनिंदा लोगों के लिए आरक्षित विलासिता नहीं होनी चाहिए।Reliance Jio AI-Cloud Welcome Offer announced: जियो सेट-टॉप बॉक्स पर सामग्री ढूंढना पहले से कहीं ज़्यादा आसान है।

Reliance Jio AI-Cloud Welcome Offer announced: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के एआई और क्लाउड प्ले खंड को विस्तार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि रिलायंस जियो के ग्राहकों को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। जियो ग्राहक इस क्लाउड स्टोरेज में अपने फोटो, वीडियो, दस्तावेज, डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से स्टोर कर पाएंगे। अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि 'जियो एआई-क्लाउड वेलकम' पेशकश को दिवाली के मौके पर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह एक शक्तिशाली और किफायती समाधान लाएगा जहां क्लाउड डेटा स्टोरेज और डेटा-संचालित एआई सेवाएं हर किसी के लिए, हर जगह उपलब्ध होंगी।"

अंबानी ने कहा, “जियो ग्राहकों को 100 जीबी तक का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जिससे वे अपने सभी फोटो, वीडियो, दस्तावेज, अन्य सभी डिजिटल कंटेंट और डेटा को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के अलावा उन तक पहुंच बना पाएंगे। इससे अधिक स्टोरेज की जरूरत वाले लोगों के लिए भी हमारे पास सबसे किफायती कीमतें होंगी।”

उन्होंने कहा कि जियो के मुताबिक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कुछ चुनिंदा लोगों के लिए आरक्षित विलासिता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई सेवाएं सभी उपकरणों, न कि केवल महंगे, उच्च-स्तरीय उपकरणों पर ही उपलब्ध होनी चाहिए। इस मौके पर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “हमने जेनरेटिव एआई (रचनात्मक कृत्रिम बुद्धिमत्ता) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर ‘हेलो जियो’ को और भी स्मार्ट बनाया है। भाषा की समझ में सुधार किया गया है और इसे अधिक मानवीय अहसास देने की कोशिश की गई है।

अब, जियो सेट-टॉप बॉक्स पर सामग्री ढूंढना पहले से कहीं ज़्यादा आसान है।” आकाश अंबानी ने इस मौके पर जियोफोनकॉल एआई सेवा भी पेश की, जो उपयोगकर्ताओं को कोई भी कॉल जियो क्लाउड में रिकॉर्ड और स्टोर करने की सुविधा देती है। यह कॉल का सारांश भी दे सकती है और इसे दूसरी भाषा में भी अनुवाद कर सकती है। रिलायंस गुजरात के जामनगर में गीगावाट स्तर के एआई-सक्षम डेटा सेंटर स्थापित करेगी।

टॅग्स :रिलायंस जियोमुकेश अंबानीReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?