लाइव न्यूज़ :

रिलायंस होम फाइनेंस ने समाधान प्रक्रिया के लिए कदम उठाने को समिति नियुक्त की

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून कर्ज के बोझ से दबी रिलायंस होम फाइनेंस (आरएचएफ) ने अपनी समाधान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक समिति की नियुक्ति की है। यह अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस समूह की आवास वित्त कंपनी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई में ऋणदाताओं के समूह ने अंतर-ऋणदाता करार (आईसीए) के तहत 19 जून, 2021 को ऑटम इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के पक्ष में इच्छा पत्र जारी किया था। ऑटम ने रिलायंस होम फाइनेंस के अधिग्रहण के लिए सबसे ऊंची बोली दी है।

आरएचएफ ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि ऑटम ने वित्तीय ऋणदाताओं को 2,911 करोड़ रुपये की बोली दी है। यह बोली ऋणदाताओं द्वारा 19 जून, 2021 को हुई बैठक में मंजूर बोली दस्तावेजों के नियम और शर्तों पर निर्भर करेगी।

आरएचएफ के निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई बैठक में ऋणदाताओं द्वारा मंजूर समाधान योजना पर विचार किया।

आरएचएफ के निदेशक मंडल ने इस मामले में आगे कदम उठाने को एक समिति भी नियुक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब