लाइव न्यूज़ :

खाद्य शुद्धता सुनिश्चित करने को नियामक निकायों को चौकन्ना रहने की जरूत: एफएसएसएआई अध्यक्ष

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकार (एफएसएसएआई) की अध्यक्ष, रीता तेवतिया ने कहा कि नियामकीय निकायों को खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मसाले और भोज्य जड़ी-बूटियों पर कोडेक्स समिति (सीसीएससीएच) के 20 अप्रैल को पांचवें सत्र का उद्घाटन करते हुए, तेवतिया ने अपने अधिक मूल्य के कारण वैकल्पिक वस्तुओं के जरिये मसालों के विवेकहीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मिलावट के जोखिमों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आर्थिक मकसद से प्रेरित मिलावट एक बड़ा कदाचार है और हमें अधिक चौकस होने की आवश्यकता है, विशेषकर नियामकीय क्षेत्र में इस तरह के तौर तरीकों से बचने के लिए बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।’’

यह महत्वपूर्ण है कि वैश्विक व्यापार में मसालों के उत्पादों के लिए कोडेक्स मानकों का सामंजस्य हो और यह एक ऐसा काम है जिसे दुनिया भर में व्यापार किए जा रहे मसालों और घरेलू इस्तेमाल वाले जड़ी बूटियों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘नियामक निकायों को खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।’’

इस सत्र में 50 देशों के लगभग 300 विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कोडेक्स एलेमेंट्रियस आयोग के अध्यक्ष गुइलहर्मे दा कोस्टा जूनियर ने कहा कि कोडेक्स मानकों को विकसित करना और उनका प्रसार करना आवश्यक है ताकि हर जगह, हर किसी के लिए भोजन की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

वर्ष 1963 में स्थापित, कोडेक्स एलेमेंट्रिस आयोग (सीएसी) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक अंतर-सरकारी निकाय है, जो स्वास्थ्य की रक्षा के लिए संयुक्त खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के ढांचे के भीतर है। यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य व्यापार में उचित व्यवहार को सुनिश्चित करता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब