लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ने से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम चार रुपये की तेजी के साथ 1,095.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव चार रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,095.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 6,030 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार जनवरी 2021 माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल का वायदा भाव 12.2 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,114.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 52,590 लॉट के लिये सौदे बोले गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग