लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में नियुक्ति गतिविधियां तीन प्रतिशत घटीं : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर सितंबर में त्योहारी भर्तियों के बाद खरीद, लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला में पेशेवरों की मांग में गिरावट के कारण अक्टूबर में क्रमिक रूप से नियुक्तियों में तीन प्रतिशत की गिरावट आई।

‘मॉन्स्टर एम्प्लॉयमेंट इंडेक्स’ के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर, 2021 की तुलना में अक्टूबर में नियुक्ति मांग में तीन फीसदी की गिरावट आई है।

हालांकि, 2020 के इसी महीने की तुलना में इसमें नौ प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है।

मॉन्स्टर.कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेखर गरिसा ने कहा, ‘‘अक्टूबर में, हमने माह-दर-माह आधार पर नियुक्ति गतिविधियों में तीन प्रतिशत की गिरावट देखी। यह एक वार्षिक प्रवृत्ति है जिसे हम त्योहारी भर्ती में वृद्धि के बाद देखते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के प्रभाव से धराशायी यात्रा और पर्यटन उद्योग को उबरते देखना वास्तव में उत्साहजनक है। हम बढ़ते स्वचालन और कार्यालय की आपूर्ति की मांग में भारी वृद्धि के साथ दफ्तर लौटने का रुझान भी देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा संस्थान प्रवेश स्तर की प्रतिभाओं की तलाश कर रहे हैं क्योंकि अधिक से अधिक संगठन नए लोगों की नियुक्ति करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?