लाइव न्यूज़ :

हालिया सुधार ऊंची वृद्धि का आधार बनेंगे : सु्ब्रमण्यम

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार के हालिया सुधारों से ऊंची वृद्धि दर हासिल करने में मदद मिलेगी।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वैश्विक आर्थिक नीति शिखर सम्मेलन-2021 को संबोधित करते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना वृद्धि पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र की प्रतिस्पर्धी क्षमता में सुधार की जरूरत है। इससे रोजगार सृजन और समावेशी वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।

सुब्रमण्यम ने इस बात पर भी जोर दिया कि औसत लागत को कम करने के लिए उत्पादन को बढ़ाना सबसे जरूरी है। ‘‘इससे हम न केवल घरेलू बाजार में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं।’’

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य (अस्थायी) राकेश मोहन ने कहा कि अब तीसरी पीढ़ी के सुधारों की आवश्यकता है, जिससे हम वृद्धि दर को लगभग 8-9 प्रतिशत के अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब