लाइव न्यूज़ :

आरईसी ने बांड के जरिये जुटाये 40 करोड़ डॉलर

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. ने बुधवार को कहा कि उसने बिजली क्षेत्र को ऋण उपलब्ध कराने के लिये बांड के जरिये 40 करोड़ डॉलर (2,986 करोड़ रुपये) जुटाये हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार बीएसई को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 7 अरब डॉलर के ‘ग्लोबल मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम’ के तहत बांड जारी किया था।

बांड 13 जनवरी, 2027 को परिपक्व होगा और सभी मूल राशि और ब्याज का भुगतान अमेरिकी डॉलर में किया जाएगा। बांड के निपटान की तारीख 13 जुलाई, 2021 है।

बांड (नोट) लंदन शेयर बाजार के इंटरनेशनल सिक्योरिटीज मार्केट (आईएसएम), सिंगापुर एक्सचेंज (एसजीएक्स-एसटी), ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट ऑफ इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) और एनएसई आईएफएसी में सूचीबद्ध होगा।

कंपनी के अनुसार विदेशों से वाणिज्यिक कर्ज नियमन, दिशानिर्देश और भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के तहत बांड बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग बिजली क्षेत्र को कर्ज देने में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब