लाइव न्यूज़ :

एनरॉक का दावा, रियल्टी कंपनियां आरईआईटी के जरिए अगले तीन साल में जुटा सकती हैं 25 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: October 9, 2019 15:43 IST

एनरॉक के अनुसार, प्रेस्टिज समूह की जल्दी ही पहला वाणिज्यिक आरईआईटी पेश करने की योजना है। इसके अलावा आरएमजेड कॉर्प, के. रहेजा कॉर्प, गोदरेज प्रॉपर्टीज और पंचशील रियल्टी की भी आरईआईटी लाने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश का पहला आरईआईटी पेश कर 4,750 करोड़ रुपये जुटाये थे।दोनों कंपनियों के संयुक्त उपक्रम एंबैसी ऑफिस पार्क्स ने शेयर बाजारों में किराया देने वाली संपत्तियों को सूचीबद्ध किया था।

रीयल एस्टेट कंपनियां अचल संपत्ति निवेश न्यास (आरईआईटी) के जरिये किराया कमाई देने वाली व्यावसायिक संपत्तियों को सूचीबद्ध कर अगले तीन साल में 25 अरब डॉलर से अधिक की पूंजी जुटा सकती हैं। रियल्टी क्षेत्र में परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने यह अनुमान व्यक्त किया है।

इस साल वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन और रियल्टी कंपनी एंबैसी समूह ने देश का पहला आरईआईटी पेश कर 4,750 करोड़ रुपये जुटाये थे। दोनों कंपनियों के संयुक्त उपक्रम एंबैसी ऑफिस पार्क्स ने शेयर बाजारों में किराया देने वाली संपत्तियों को सूचीबद्ध किया था।

एनरॉक कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शोभित अग्रवाल ने कहा, ‘‘देश का रीयल एस्टेट क्षेत्र अगले तीन साल में वाणिज्यिक आरईआईटी से 25 अरब डॉलर से अधिक पूंजी जुटा सकता है। यह शीर्ष सात शहरों में किराये से कमायी करने वाली ग्रेड-ए की 15 करोड़ वर्ग फीट से अधिक कार्यालय संपत्तियों को सूचीबद्ध कर किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि अभी शीर्ष सात शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे में ग्रेड-ए श्रेणी की करीब 55 करोड़ वर्ग फीट कार्यालय संपत्तियां हैं। इनमें से 31-32 करोड़ वर्ग फीट आरईआईटी योग्य हैं। अग्रवाल ने कहा कि कई बड़े डेवलपर अपनी व्यावसायिक संपत्तियों को सूचीबद्ध करने को उत्सुक हैं।

एनरॉक के अनुसार, प्रेस्टिज समूह की जल्दी ही पहला वाणिज्यिक आरईआईटी पेश करने की योजना है। इसके अलावा आरएमजेड कॉर्प, के. रहेजा कॉर्प, गोदरेज प्रॉपर्टीज और पंचशील रियल्टी की भी आरईआईटी लाने की योजना है। अग्रवाल ने कहा कि आवासीय संपत्तियों की श्रेणी में आरईआईटी आने में अभी समय लगेगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित