लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने विदेशों में निवेश के नियमों को उदार बनाने के प्रस्ताव का मसौदा जारी किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:05 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को विदेशों में निवेश के नियामकीय ढांचे को और उदार करने के लिए दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया। इससे कारोबार सुगमता की स्थिति को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर दो दस्तावेज..... विदेशी विनिमय प्रबंधन का मसौदा (गैर-ऋण साधन ... विदेश निवेश), नियम-2021 तथा विदेशी विनिमय प्रबंधन का मसौदा (विदेशों में निवेश) नियमन, 2021, डाले हैं।

अभी तक भारत के निवासी किसी व्यक्ति द्वारा विदेशों में निवेश और देश के बाहर अचल संपत्तियों के अधिग्रहण की निगरानी विदेशी विनिमय प्रबंधन (स्थानांतरण या कोई विदेशी प्रतिभूति जारी करना), नियमन 2004 तथा विदेशी विनिमय प्रबंधन (अधिग्रहण एवं भारत के बाहर अचल संपत्तियों का स्थानांतरण), नियमन-2015 के तहत की जाती है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि नियामकीय ढांचे को और उदार बनाने तथा कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर करने के लिए विदेशों में निवेश कार्यों का संचालन करने वाले मौजूदा प्रावधानों को सुसंगत करने का फैसला किया गया है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि सार्वजनिक विचार-विमर्श के बाद नियम और नियमनों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब