लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक के यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में विलय को रिजर्व बैंक ने योजना का मसौदा जारी किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक ने संकटग्रस्त पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के दिल्ली के यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूएसएफबी) द्वारा अधिग्रहण किए जाने संबंधी योजना का मसौदा जारी किया है।

रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि विलय की इस योजना के मसौदे के तहत यूएसएफबी बैंक पीएमसी बैंक की संपत्तियों और देनदारियों सहित जमाओं का अधिग्रहण करेगा। इससे बैंक के जमाकर्ताओं को बेहतर संरक्षण मिल सकेगा।

यूएसएफबी का गठन 1,100 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ किया गया है। हालांकि, इस तरह के बैंक की स्थापना के लिए नियामकीय जरूरत सिर्फ 200 करोड़ रुपये की होती है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह इस योजना के मसौदे पर 10 दिसंबर को शाम पांच बजे तक सुझाव और आपत्तियां लेगा। उसके बाद वह इस अधिग्रहण पर अंतिम निर्णय लेगा।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लि., सेंट्रम ग्रुप और भारतपे का संयुक्त उद्यम है। इसने एक नवंबर, 2021 को लघु वित्त बैंक के रूप में परिचालन शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें