लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:50 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने एक्सिस बैंक लि. पर अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि फरवरी और मार्च, 2020 के दौरान एक्सिस बैंक के एक ग्राहक के खाते की जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि बैंक आरबीआई के केवाईसी को लेकर जारी निर्देश, 2016 में निहित प्रावधानों का अनुपालन करने में विफल रहा। बयान के अनुसार बैंक संबंधित खाते के संबंध में उचित जांच-परख करने में विफल रहा। इससे बैंक यह सुनिश्चित नहीं कर सका कि ग्राहक के खाते में लेन-देन उसके कारोबार और जोखिम प्रोफाइल के अनुरूप हो। आरबीआई ने इस संदर्भ में बैंक को नोटिस दिया। नोटिस के जवाब और मौखिक स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद जुर्माना लगाने का निर्णय किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक्सिस बैंक का विवादित विज्ञापन पर हिन्दू त्यौहारों का अपमान करने का आरोप, लोगों का फूटा गुस्सा | WATCH

कारोबारRBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने 5 साल बाद घटाया रेपो रेट, EMI पर मिलेगी राहत

कारोबारRule Changes From December 1: लो जी आज से बदलाव, जेब पर असर?, 1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये 7 नियम, मालदीव जानें से पहले देखें नियम

कारोबारReserve Bank of India: एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ और एचडीएफसी बैंक पर 10000000 रुपये का जुर्माना, वजह

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम