लाइव न्यूज़ :

2000 के नोट को वापस लेने के फैसले को RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 22, 2023 12:04 IST

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक खाते में 50,000 रुपये या अधिक जमा कराने पर जो मौजूदा पैन की अनिवार्यता का नियम है, वह 2,000 के नोट के मामले में भी लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2,000 के नोट को वापस लेने का फैसला मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा।दास ने कहा कि नोटबंदी के बाद नकदी की कमी की भरपाई के लिए 2,000 रुपये का नोट लाया गया था।उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 सितंबर तक ज्यादातर 2,000 वापस हो जाएंगे।

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2,000 के नोट को वापस लेने का फैसला मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा। दास ने आगे कहा कि नोटबंदी के बाद नकदी की कमी की भरपाई के लिए 2,000 रुपये का नोट लाया गया था। बैंकों को 2,000 को नोट बदलने के लिए जरूरी व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 सितंबर तक ज्यादातर 2,000 वापस हो जाएंगे।

दास ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि पहले भी दुकानदार 2,000 का नोट लेने में हिचकिचाते थे, अब शायद और ज्यादा हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंक खाते में 50,000 रुपये या अधिक जमा कराने पर जो मौजूदा पैन की अनिवार्यता का नियम है, वह 2,000 के नोट के मामले में भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं और फिर से जोर देता हूं कि यह रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंधन परिचालन का एक हिस्सा है।

दास ने कहा कि लंबे समय से रिजर्व बैंक स्वच्छ नोट नीति का पालन कर रहा है। समय-समय पर, आरबीआई एक विशेष श्रृंखला के नोटों को वापस लेता है और नए नोट जारी करता है...हम 2000 रुपये के नोटों को संचलन से वापस ले रहे हैं लेकिन वे कानूनी निविदा के रूप में जारी हैं। 

नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर किये जाने के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी से मुद्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2000 रुपये का नोट लाया गया था।

टॅग्स :शक्तिकांत दासReserve Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम