लाइव न्यूज़ :

कहीं इस बैंक में तो नहीं है आपका पैसा, आरबीआई ने रद्द कर दिया है लाइसेंस, जानें अब क्या होगा?

By रुस्तम राणा | Updated: June 9, 2022 19:00 IST

आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के हितों के प्रतिकूल है। बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने द मुधोल को-ऑपरेटिव बैंक प्रतिबंधित कियाकहा- बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के हितों के प्रतिकूल है99 फीसदी से अधिक जमकर्ता पूरी राशि प्राप्त करने के होंगे हकदार

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 8 जून को कर्नाटक स्थित द मुधोल को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस अपर्याप्त पूंजी की स्थिति का हवाला देते हुए रद्द कर दिया। आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, "बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के हितों के प्रतिकूल है।" बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा और अगर बैंक को अपना बैंकिंग कारोबार आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाती है तो जनहित पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

आरबीआई ने द मुधोल को-ऑपरेटिव बैंक प्रतिबंधित किया

आरबीआई ने कहा कि बैंक को 'बैंकिंग' का व्यवसाय करने से प्रतिबंधित किया गया है, जिसमें अन्य बातों के अलावा, जमा की स्वीकृति और जमा राशि का भुगतान शामिल है। इसके अलावा, आरबीआई ने सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों, कर्नाटक के रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने और एक परिसमापक (liquidator) नियुक्त करने का आदेश जारी करने का भी अनुरोध किया है।

प्रत्येक जमाकर्ता होगा हकदार

परिसमापन पर, प्रत्येक जमाकर्ता आरबीआई के अनुसार जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम, या डीआईसीजीसी से 5 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा तक जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा। आरबीआई ने कहा, "बैंक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपनी जमा राशि की पूरी राशि प्राप्त करने के हकदार हैं।" 

सहकारी बैंकों पर नियंत्रण कड़ा कर रही है RBI

"डीआईसीजीसी ने बैंक के संबंधित जमाकर्ताओं से प्राप्त इच्छा के आधार पर डीआईसीजीसी अधिनियम, 1961 की धारा 18 ए के प्रावधानों के तहत कुल बीमित जमा राशि का 16.69 करोड़ रुपये पहले ही भुगतान कर दिया है।" आरबीआई विनियमित संस्थाओं, विशेष रूप से सहकारी बैंकों पर अपना नियंत्रण कड़ा कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उचित कॉर्पोरेट प्रशासन प्रथाओं का पालन किया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)कर्नाटकBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?