लाइव न्यूज़ :

आरबीआई बैंक विलय पर ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण करेगा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल में हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के संबंध में ग्राहकों की संतुष्टि के बारे में पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण करने का फैसला किया है।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के तहत अन्य सवालों के अलावा यह भी पूछा जाएगा कि क्या विलय ग्राहक सेवाओं के लिहाज से सकारात्मक रहा या नहीं। इस सवाल के जवाब में ग्राहकों के पास - अत्यधिक सहमत, सहमत, ठीकठाक, असहमत, अत्यधिक असहमत, जैसे विकल्प होंगे।

प्रस्तावित सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित 21 राज्यों के कुल 20,000 उत्तरदाता शामिल होंगे और इसमें कुल 22 प्रश्न होंगे।

इन 22 सवालों में चार सवाल खासतौर से उन बैंकों के ग्राहकों के लिए हैं, जिनकी शाखाओं का दूसरे बैंक की शाखाओं में विलय किया गया है। इन ग्राहकों से ग्राहक सेवाओं और शिकायतों के समाधान को लेकर उनके अनुभवों के बारे में पूछा जाएगा।

पीएसबी बैंकों के विलय के तहत देना बैंक और विजया बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में मिलाया गया था, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक में मिलाया गया, केनरा बैंक के साथ सिंडिकेट बैंक को मिलाया गया। इसके अलावा इंडियन बैंक के साथ इलाहाबाद बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय हुआ।

इसके अलावा लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक में विलय किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग