लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने राजीव आहूजा को आरबीएल बैंक का प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर राजीव आहूजा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

आहूजा तीन महीने तक या फिर किसी की नियमित नियुक्ति होने तक इस पद पर बने रहेंगे।

बैंक में पिछले कुछ दिनों में काफी गतिविधियां हुई हैं। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्ववीर आहूजा को छुट्टी पर भेज दिया गया वहीं राजीव आहूजा को अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ बनाया गया था।

आरबीएल बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...आरबीआई ने 28 दिसंबर, 2021 के पत्र के जरिये राजीव आहूजा को बैंक का अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 25 दिसंबर, 2021 से तीन महीने या नियमित तौर पर प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त होने, इसमें से जो भी पहले हो, तक लिये की गयी है।’’

आरबीआई ने बैंक के निदेशक मंडल में अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?