लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने एफपीआई को इनविट, रीट की ऋण प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:00 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को ढांचागत निवेश ट्रस्टों (इनविट) और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों (रीट) की तरफ से जारी होने वाली ऋण प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति दे दी है।

आरबीआई ने सोमवार को जारी अपने एक परिपत्र में बताया कि इनविट एवं रीट द्वारा जारी की जाने वाली ऋण प्रतिभूतियों में अब एफपीओ निवेश कर सकेंगे। आरबीआई ने कहा, ‘‘एफपीआई इनविट या रीट की तरफ से जारी होने वाली ऋण प्रतिभूतियों को मध्यम-अवधि प्रारूप (एमटीएफ) या स्वैच्छिक अवरोधन मार्ग (वीआरआर) के तहत ले सकते हैं।’’

परिपत्र के मुताबिक, इस तरह के निवेश को एक सीमा में ही किया जा सकेगा और यह ऋण प्रतिभूतियों में एफपीआई के निवेश संबंधी नियमों एवं शर्तों के अधीन ही होगा।

इस अनुमति के पहले गत अक्टूबर में विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियम, 2019 में जरूरी बदलाव किए गए थे। वर्ष 2021-22 के बजट में कहा गया था कि इनविट एवं रीट में एफपीआई के निवेश को सक्षम बनाने के लिए नियमों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग