लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा ने लगवाया कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया है। टाटा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी।

टाटा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी को कोरोना वायरस महामारी से संरक्षण मिल जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया। यह काफी आसान और दर्दरहित है।’’

टाटा ने यह टीका ऐसे समय लगाया है जबकि देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे है। टाटा ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से चाहता हूं कि सभी की इस महामारी से प्रतिरक्षा हो और संरक्षण मिले।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 23,285 मामले आए हैं। यह करीब 78 दिन में सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देश में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 1,13,08,846 पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार