लाइव न्यूज़ :

रजनी हसीजा आईआरसीटीसी के सीएमडी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी अगले आदेश तक संभालती रहेंगी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने शुक्रवार को कहा कि रजनी हसीजा चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक संभालती रहेंगी।

आईआरसीटीसी की निदेशक (पर्यटन और विपणन) हसीजा को फरवरी में सीएमडी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी थी।

आईआरसीटीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘आईआरसीटीसी की निदेशक (पर्यटन और विपणन) हसीजा 30 अप्रैल, 2021 के बाद अपने कामकाज के साथ सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक के लिये है।’’

उन्हें तीन फरवरी, 2021 को सीएमडी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी तीन महीने या नियमित रूप से नियुक्ति होने अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिये दी गयी थी।

भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) की 1989 बैच की अधिकारी हसीजा आईआरसीटीसी से 18 मई, 2018 से जुड़ी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?