लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ेगी राजस्थान की ‘धरोहर बसें’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 18:57 IST

अल्बर्ट हॉल से उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी  ने किया फ्लैग ऑफ, फ्लिक्सबस के साथ साझेदारी से बढ़ेगा पर्यटन का वैश्विक प्रचार

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की संस्कृति और धरोहर हमारी पहचान की आत्मा है।हम चाहते हैं कि दुनिया का हर यात्री इसे अनुभव करे।विश्व पर्यटन मानचित्र पर और भी प्रभावशाली ढंग से स्थापित करेगी।

जयपुरः राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से फ्लिक्सबस की विशेष ब्रांडेड बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के साथ राजस्थान की संस्कृति, धरोहर और पर्यटन स्थलों को ब्रिटेन और भारत दोनों में नए तरह से पर्यटकों तक पहुंचाने का रास्ता खुल गया है। इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सिर्फ महलों और किलों की भूमि नहीं, बल्कि जीवंत परंपराओं और विविध अनुभवों का घर है। राजस्थान की संस्कृति और धरोहर हमारी पहचान की आत्मा है।

हम चाहते हैं कि दुनिया का हर यात्री इसे अनुभव करे। फ्लिक्सबस के साथ यह पहल राजस्थान के लिए चलते-फिरते राजदूत का काम करेगी। यह न केवल राज्य की पर्यटन छवि को मज़बूत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रिटेन और भारत के यात्रियों के लिए यह पहल राजस्थान की यात्रा को और अधिक आकर्षक बनाएगी और राज्य को विश्व पर्यटन मानचित्र पर और भी प्रभावशाली ढंग से स्थापित करेगी।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत उनकी म्यूनिख यात्रा के दौरान इस कॉन्सैप्ट का आईडिया क्रिएट हुआ और आज यह कॉन्सैप्ट धरातल पर आ चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार अपने पर्यटकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटन आयुक्त रुकमणी रियाड़ ने बताया की इस साझेदारी के तहत फ्लिक्सबस की विरासत-थीम वाली विशेष बसें ब्रिटेन के लंदन-कैम्ब्रिज मार्ग और भारत के देहरादून-हरिद्वार-दिल्ली-जयपुर मार्ग पर संचालित होंगी।

इन बसों पर राजस्थान के ऐतिहासिक किलों और महलों की झलक दिखाई जाएगी। बसों पर लगाए गए क्यूआर कोड यात्रियों को सीधे राजस्थान पर्यटन की वेबसाइट से जोड़ेंगे, जिससे वे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। फ्लिक्सबस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर  सूर्या खुराना ने कहा कि यह साझेदारी पर्यटन- विरासत व संस्कृति को एक दूसरे से जोड़ने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि हम यात्रियों को सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अनुभव देना चाहते हैं। राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हमारे लिए प्रेरणा है और हम इसे वैश्विक यात्रियों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस पहल के अंतर्गत प्रचार अवधि के दौरान जयपुर आने वाले 100 फ्लिक्सबस यात्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही संयुक्त सोशल मीडिया कैम्पेन और यूजर जनरेटेड कंटेंट के जरिये इस साझेदारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

•    यूके में लंदन-कैम्ब्रिज मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान थीम वाली बसें•    भारत में देहरादून-हरिद्वार-दिल्ली-जयपुर मार्ग पर भी होंगी विशेष ब्रांडेड बसें•    बसों पर आकर्षक विरासत ब्रांडिंग और पर्यटन विभाग की वेबसाइट से जुड़े क्यूआर कोड•    प्रचार अवधि में जयपुर आने वाले 100 यात्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में मुफ्त प्रवेश•    सोशल मीडिया कैम्पेन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार

टॅग्स :राजस्थानदीया कुमारीLondonब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?