लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर छोड़ बैल से करिए खेती?, हर साल 30000 रुपये सहायता, बीजेपी सरकार ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 12:20 IST

अब तक 42 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर से आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक बयान के अनुसार कृषि विभाग ऐसे किसानों का डेटाबेस तैयार कर रहा है। आधार पर पात्र किसानों का चयन किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।बयान के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 'राज किसान साथी' पोर्टल पर जारी है।

जयपुरः राजस्थान सरकार बैलों की मदद से खेती करने वाले चयनित किसानों को हर साल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अब तक 42 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक एवं जैविक खेती पद्धति और गौवंश संरक्षण को बढ़ावा देना और किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। आधिकारिक बयान के अनुसार कृषि विभाग ऐसे किसानों का डेटाबेस तैयार कर रहा है।

जिसके आधार पर पात्र किसानों का चयन किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बयान में कहा गया है कि इसके लिए राज्य में अब तक 42 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर से आए हैं। बयान के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 'राज किसान साथी' पोर्टल पर जारी है।

राजस्थान में 48 आईएएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 48 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया।

इसके तहत जन स्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) पद पर काम करेंगे। हालांकि उनके पास अपने मौजूदा पद का कार्यभार भी रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) शिखर अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) बनाया गया है।

उनके पास इसके अलावा भी कई पदभार रहेंगे जिनमें ‘रीको’ का अध्यक्ष पद भी शामिल है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता को उनके मौजूदा पद के साथ साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन विभाग), अध्यक्ष (राजस्थान पर्यटन विकास निगम) सहित कई अन्य पद का कार्यभार सौंपा गया है।

आदेश के तहत नलिनी कठोतिया को भरतपुर में संभागीय आयुक्त और अनिल अग्रवाल को कोटा में संभागीय आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। सूची में नवीन जैन, डॉ रविकुमार सुरपुर, अंबरीश कुमार व जोगाराम के नाम भी शामिल हैं। इससे पहले भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 33 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे।

टॅग्स :राजस्थानFarmersभजनलाल शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी