लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने दुबई एक्सपो में 37,828 करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:40 IST

Open in App

जयपुर, 15 नवंबर राजस्थान सरकार ने दुबई में चल रहे दुबई एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों में 37,828 करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए हैं। इसके साथ ही दुबई के शाही परिवार ने भी स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निवेश करने की मंशा जताई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि दुबई एक्सपो में सोमवार तक लॉजिस्टिक, सिरेमिक, पत्थर, रियल एस्टेट, पेट्रोलियम, कृषि व खाद्य प्रसंस्करण, ई-कचरा रिसाइक्लिंग, चिकित्सा, बुनियादी ढांचा, आईटी और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित 37,828 करोड़ रुपये के 24 सहमति पत्रों (एमओयू) और 17 आशय पत्रों (एलओआई) किए हैं।

दुबई के शाही परिवार ने भी स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निवेश की मंशा जताई है।

उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं को देखते हुए निवेशकों के अनुरूप नीतियां बनाई गई हैं। 'वन स्टॉप शॉप’ के माध्यम से उद्योग से जुड़ी सभी अनुमतियां एक ही जगह मिलने से निवेशक राज्य पर भरोसा जता रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मीणा के साथ-साथ नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया व अधिकारियों का एक दल दुबई एक्सपों में गया हुआ है जो वहां निवेशकों से चर्चा कर उन्हें निवेश के लिए आंमत्रित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब