Rajasthan Budget 2024 live update: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में राज्य का बजट 2024-25 पेश किया। आपको बता दें कि पास वित्त विभाग दीया कुमारी के पास हैं। 8 फरवरी को विधानसभा में लेखानुदान (अंतरिम बजट) पेश किया था। बजट पेश करते हुए कुमारी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार राज्य को 350 अमेरिकी डॉलर अरब की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ 10 संकल्पों पर काम कर रही है।
Rajasthan Budget 2024-25 LIVE: राजस्थान बजट 2024-25 की मुख्य बातें:
1. 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचाने पर 15,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
2. पांच साल में चार लाख रिक्तियां भरी जाएंगी।
3. युवा नीति बनेगी।
4. प्रदेश में पहली बार 2,750 किमी से अधिक लंबे 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
5. कृषि क्षेत्र में राज्य सरकार ने गेहूं के लिए एमएसपी में 125 रुपये की बढ़ोतरी की है।
6. ईआरसीपी के प्रथम चरण हेतु वित्तीय स्वीकृति -सौर ऊर्जा को बढ़ावा।
7. हर जिले में मॉडल सौर गांव।
8. सभी सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा।
9. अगले दो वर्षों में दो लाख आठ हजार घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराये जायेंगे।
10. 25 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगेंगे।
11. पिंक टॉयलेट: पहले चरण में 17 करोड़ रुपए की लागत से 67 टॉयलेट बनाए जाएंगे।
12. शहरी निकायों में महिलाओं के लिए बायोपिंक शौचालय बनाये जायेंगे।
13. जयपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से अमृत ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड एप्लीकेशन सेंटर बनाया जाएगा।
14. रक्षा विनिर्माण केंद्र स्थापित किया जाएगा।
15. राज्य में नई डेटा सेंटर नीति लाई जाएगी।
16. 500 रोडवेज बसें और 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।
17. 800 बसें सर्विस मॉडल पर ली जाएंगी।
18. लखपति दीदी योजना के तहत 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया जाएगा।
19. स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
20. मेधावी स्कूली छात्रों को इंटरनेट के साथ मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे।
राजस्थान बजट: पांच वर्ष में चार लाख भर्तियों, युवाओं के लिए नीति बनाने का प्रस्ताव
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करते हुए अगले पांच साल में चार लाख भर्तियां करने, युवाओं के लिए नीति बनाने, 25 लाख ग्रामीण मकानों में नल से जल पहुंचाने की घोषणा की। उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में पहली बार नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
बजट की प्रमुख विशेषताओं में दो लाख मकानों में बिजली कनेक्शन, काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर खाटू श्याम मंदिर में 100 करोड़ रुपये का गलियारा बनाना और राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन शामिल है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 संकल्पों पर काम करने का फैसला किया है।