लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Budget 2024-25 Key Highlights: 600 मंदिरों में विशेष साज सज्जा पर खर्च होंगे 13 करोड़, दीपावली, होली, शिवरात्रि और रामनवमी पर फोकस, जानिए मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2024 20:05 IST

Rajasthan Budget 2024-25 Key Highlights: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए परिवर्तित बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में विभिन्न त्योहारों जैसे-दीपावली, होली, शिवरात्रि एवं रामनवमी आदि को आमजन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ-साथ श्रद्धापूर्वक मना सकें।

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Budget 2024-25 Key Highlights: साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम आयोजित किये जाना प्रस्तावित है। Rajasthan Budget 2024-25 Key Highlights: विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के विकास कार्य करवाये जायेंगे।Rajasthan Budget 2024-25 Key Highlights: 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Rajasthan Budget 2024-25 Key Highlights: राजस्थान के लगभग 600 मंदिरों में दीपावली, होली, शिवरात्रि और रामनवमी जैसे अवसरों पर विशेष साज सज्जा तथा आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में पेश बजट में यह घोषणा की। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए परिवर्तित बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रदेश में विभिन्न त्योहारों जैसे-दीपावली, होली, शिवरात्रि एवं रामनवमी आदि को आमजन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ-साथ श्रद्धापूर्वक मना सकें।

इस दृष्टि से लगभग 600 मंदिरों में इन अवसरों पर विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम आयोजित किये जाना प्रस्तावित है। इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।' उन्होंने कहा कि राज्य में मंदिरों के जीर्णोद्धार व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के विकास कार्य करवाये जायेंगे।

अयोध्या और काशी विश्वनाथ के विकास की तर्ज पर उन्होंने सीकर जिले में खाटू श्याम मंदिर के विकास की घोषणा की, जिस पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खाटू श्यामजी के इस विख्यात मंदिर में हर साल विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंत्री ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति और राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड के गठन की घोषणा की।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में पर्यटन विकास को गति देने के लिए नवीन पर्यटन नीति लायी जानी प्रस्तावित है। साथ ही, राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन करते हुए 'राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कैपिसिटी बिल्डिंग फंड' बनाकर, हमारे इस कार्यकाल में 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य करवाने की घोषणा करती हूं।”

उन्होंने जयपुर में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनी के लिए ‘राजस्थान मंडपम’ बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के संरक्षित वन क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में सरिस्का स्थित पांडुपोल और रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश जी के लिए ईवी आधारित परिवहन प्रणाली शुरू की जाएगी।

टॅग्स :राजस्थानदीया कुमारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम