लाइव न्यूज़ :

जैविक उत्पादों की खरीद-बिक्री के लिए ‘राज किसान जैविक’ मोबाइल ऐप

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:40 IST

Open in App

जयपुर, 18 जुलाई राजस्थान कृषि विभाग ने ‘राज किसान जैविक’ मोबाइल ऐप बनाया है जिसके जरिए राज्य में अब जैविक उत्पादों की खरीद-बिक्री घर बैठे ही ऑनलाइन की जा सकेगी।

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राजस्थान राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था में 90 जैविक उत्पादक समूह पंजीकृत हैं जिनसे करीब 20 हजार से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। यह किसान जैविक अनाज, जैविक सब्जी, जैविक मसाले तथा जैविक फलों का उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन इन्हें अपनी उपज बेचने के लिए खरीददार ढूंढने में कठिनाई आती है। इससे निजात दिलाने के लिए किसान तथा उपभोक्ता को ऑनलाइन मंच उपलब्ध करवाने के लिए ‘राज किसान जैविक’ मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।

कटारिया ने बताया कि इस ऐप पर पंजीकरण कराकर उत्पादक और व्यापारी-उपभोक्ता आपस में बातचीत कर उपज की बिक्री और खरीद कर सकते हैं। इसमें व्यक्तिगत और समूह के रूप में प्रमाणित दोनों ही प्रकार के किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस एप पर अब तक 160 किसानों और 29 खरीददारों का पंजीकरण हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने और खरीद-बिक्री आसान बनाने के लिए सत्त प्रयास कर रही है। इसी क्रम में गत दिनों जयपुर में दुर्गापुरा स्थित कृषि प्रबंधन संस्थान से जैविक उत्पाद बिक्री प्रोत्साहन स्थल की शुरूआत की गई थी।

कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने बताया कि किसान गूगल प्ले स्टोर से ‘राज किसान जैविक‘ मोबाइल एप डाउनलोड कर विक्रेता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब