लाइव न्यूज़ :

अब ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी, लगेगा 5 फीसदी GST

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2018 11:47 IST

भारतीय रेल में अब "खाने में खेल" नहीं चलेगा। भारतीय की ओर से ट्रेन में मिलने वाले खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगने वाला है।

Open in App

भारतीय रेल में अब "खाने में खेल" नहीं चलेगा। भारतीय की ओर से ट्रेन में मिलने वाले खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगने वाला है। खबर के मुताबिक भारतीय रेलवे या आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन पर मिलने वाले खाने और पीने की चीजों पर पांच प्रतिशत का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाया जाएगा। 

इस नियम की जानकारी खुद वित्तमंत्रालय की ओर से दी गई है। वित्त मंत्रालय की ओऱ से कहा गया है कि भारतीय रेलवे या आईआरसीटीसी द्वारा गाड़ियों, प्लेटफार्म या रेलवे स्टेशन पर आपूर्ति किए जाने वाले भोजन व पेयों पर पांच प्रतिशत माल व सेवा कर जीएसटी लगेगा। 

इसको लेकर रेलमंत्राल को पत्र भी भेजा जा चुका है। इससे रेल गाड़ियों, प्लेटफार्म या रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले सभी सामान  पर लागू जीएसटी दर में समानता आएगी। इससे ये भी साफ हो गया है कि भारतीय रेलवे या इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) या इनके लाइसेंसधारक द्वारा  ट्रेन व प्लेटफार्म में उपलब्ध करवाए जाने वाले खाने के सामान पर बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा। 

स्टेशन पर खानपान में जहां पांच फीसदी जीएसटी वसूला जा रहा है, वहीं इसी खाने पर ट्रेन में 18 फीसदी टैक्स लिया जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि लोगों का सामान लेना कम होता है कि नहीं।

टॅग्स :भारतीय रेलवेजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा