लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दौरान अभी तक रबी बुवाई संतोषजनक, खेती का रकबा चार प्रतिशत बढ़ा : सरकार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद रबी (सर्दियों) की फसल बुवाई की प्रगति अभी तक ‘संतोषजनक’ है, बुवाई का कुल रकबा 4.02 प्रतिशत बढ़कर 348.24 लाख हेक्टेयर हो चुका है जो एक साल पहले की समान अवधि में 334.78 लाख हेक्टेयर था।

गेहूं बुवाई का रकबा, फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) के रबी सत्र में 27 नवंबर तक मामूली वृद्धि के साथ 151.58 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 150.49 लाख हेक्टेयर था।

रबी की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है जबकि मार्च से कटाई होती है।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में रबी बुवाई खेती के रकबे की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा से पता चलता है कि इन क्षेत्रों में रेपसीड और सरसों, दलहन और अन्य फसलों के खेती के रकबे में वृद्धि हुई है।’’

हालांकि, बुवाई कवरेज का समग्र रुझान ‘बहुत अच्छा’ है और राज्यों के साथ हुई चर्चा के अनुरूप लक्षित खेती के रकबे को हासिल कर लेने की उम्मीद है, यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के समय, आज की स्थिति के अनुरूप रबी फसलों के अंतर्गत खेती रकबे में प्रगति संतोषजनक है।’’

ताजा आंकड़ों के अनुसार, दलहनों का रकबा अभी तक 13.27 प्रतिशत बढ़कर 99.45 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले रबी सत्र में 87.80 लाख हेक्टेयर था।

इसमें से अकेले चना 69.36 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जो पिछले साल 60.76 लाख हेक्टेयर में बोया गया था।

पिछले साल की समान अवधि के 28.91 लाख हेक्टेयर की तुलना में अब तक मोटे अनाज की बुवाई पांच प्रतिशत कम यानी 27.39 लाख हेक्टेयर में बोया गया है।

जबकि तिलहन बुवाई का रकबा एक साल पहले 58.73 लाख हेक्टेयर था जो दस बार के रबी सत्र में पांच प्रतिशत बढ़कर 27 नवंबर तक 61.64 लाख हेक्टेयर हो गया है।

इनमें से अकेले सरसों इस वर्ष अब तक 57.44 लाख हेक्टेयर में लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की 53.88 लाख हेक्टेयर की तुलना में लगभग 6.61 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय के अनुसार, इस साल एक अक्टूबर और 19 नवंबर की अवधि की तुलना में सर्दियों के दौरान अब तक दो प्रतिशत कम बारिश हुई है।

केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि 128 जलाशयों में अब तक जल संग्रहण, एक साल पहले की अवधि का 94 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब