लाइव न्यूज़ :

पंजाब एंड सिंघ बैंक ने सितंबर तिमाही में 218 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने सितंबर में समाप्त तिमाही में 218.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 401.27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 1,945.12 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,974.78 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर 14.54 प्रतिशत या 9,822.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। एक साल पहले समान तिमाही में यह 14.06 प्रतिशत या 8,673.16 करोड़ रुपये रही थीं। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 13.33 प्रतिशत था।

हालांकि, सितंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 3.81 प्रतिशत या 2,287.77 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 5.87 प्रतिशत या 3,306.52 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब