लाइव न्यूज़ :

पंजाब नेशनल बैंक को चौथी तिमाही में 586 करोड़ रुपये का मुनाफा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020- 21 की चौथी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 586.33 करोड़ रुपये रहा है। ब्याज आय में अच्छी वृद्धि हासिल होने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

बैंक ने नियामकीय सूचना के तहत यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 697.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष की जनवरी से मार्च 2021 तिमाही में बैंक की कुल आय एक साल पहले की इसी अवधि के 16,388.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,531.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान बैंक की ब्याज आय 36 प्रतिशत बढ़कर 18,789.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले यह इस अवधि में 13,858.98 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान बैंक ने 5,634.31 करोड़ रुपये का परिचालन मुनाफा कमाया। एक साल पहले यह 3,932.28 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक का कहना है कि उसके वित्तीय परिणाम पिछले साल के आंकड़ों के साथ तुलना करने योग्य नहीं है। क्योंकि एक अप्रैल 2020 से उसके साथ आरिएंटल बैंक आफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया का विलय हुआ था।

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर पीएनबी ने कुछ सुधार दर्ज किया है। मार्च 2021 की समाप्ति पर उसकी सकल गैर- निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) घटकर 14.12 प्रतिशत रह गई जो कि मार्च 2020 की समापति पर 14.21 प्रतिशत पर थी।

शूद्ध एनपीए की यदि बात की जाये तो यह बढ़कर 38,575.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 27,218.89 करोड़ रुपये पर था। यही वजह है कि मार्च तिमाही में फंसे कर्ज के एवज में बैंक का प्रावधान बढ़कर 5,293.89 करोड़ रुपये हो गया वहीं कर और आपात जरूरतों के लिये प्रावधान घटकर 4,686.04 करोड़ रुपये रह गया।

पूरे वित्त वर्ष 2020- 21 की यदि बात की जाये तो बैंक का शुद्ध लाभ छह गुणा उछलकर 2,021.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल 2019- 20 में यह 363.34 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 93,561.62 करोड़ रुपये रही जो कि इससे पिछले साल में 64,306.13 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब